Twitter / 

1947 ई. का भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम ..

1947 ई. का भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम- ब्रिटिश संसद में 4 जुलाई, 1947 ई. को 'भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम' प्रस्तावित किया गया, जो 18 जुलाई, 1947 ई. को स्वीकृति हो गया। किस अधिनियम में 20 धाराएं थीं।  इस अधिनियम के प्रमुख प्रावधान निम्न है


        1.  दो अधिराज्यों की स्थापनाः 15 अगस्त, 1947 को भारत एवं पाकिस्तान नामक दो अधिराज्य बना दिए                       जाएंगे, और उनको ब्रिटिश सरकार सत्ता सौंप देगी। सत्ता का उत्तदायित्व दोंनों अधिराज्यों की संविधान                    सभा को सौंपी जाएगीय़

        2.  भारत एवं पाकिस्तान  दोनों अधिराज्यों में एक-एक गवर्नर जनरल होंगे, जिनकी नियुक्ति उनके मंत्रिमंडल                 की सलाह से की जाएगी

        3.  संविधान सभा का विधान मंडल के रूप में कार्य  करना  - जब तक संविधान सभाएं संविधान का निर्माण                 नहीं कर लेतीं, तब तक विधान मंडल के रूप में कार्य करते रहेंगे

        4. भारत-मंत्री के पद समाप्त कर दिए जाएंगे

        5.  1935  के भारतीय शासन नियम द्वारा शासन जब तक संविधान सभा द्वारा नया संविधान बनकर                            तैयार नहीं किया जाता हैं; तब तक उस समय 1935 के भारतीय शासन अधिनियम द्वारा ही शासन                           होगा।

        6. देशी रियासतों का पर ब्रिटेन की सर्वोपरिता का अंत कर दिया गया । उनको भारत या पाकिस्तान, किसी                  भी अधिराज्य में शामिल  होने और उनके भावी संबंधों का निश्चय करने की स्वतंत्रता प्रदान की गई ।

        7. किस अधिनियम के अधीन भारत डोमिनियन को सिंध, बलूचिस्तान, पश्चिमी पंजाब, पूर्वी बंगाल, पश्चिमोत्तर              सीमा प्रांत और असम के सिलहट जिले को छोड़कर भारत का शेष राज्य मिल गया।

   नोटः सिलहट जिले में ने भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम, 1947 ई. के पवृत् होने के पूर्व जनमत संग्रह में पाकिस्तान के पक्ष में मत दिया था।

comning soon part.ke leye